अपने

वज़ाहत साहब ! संघ के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है की यहूदियों का संगठन है जैसे ज्यूस पूरी दुनिया के मुसलामानों से नफ़रत करता है वैसे ही भारत और पाकिस्तान के मुसलामानों से भी करता है उसके लिए यहाँ यह गुंजाइस दिखती है की भारत में रह रहे मुसलमान कोई अरब से आये मुस्लिम नहीं हैं ! वे यहीं की बहुत सारी जातियों के लोग जो कालांतर में ब्रह्मिनो के अत्याचार से कन्वर्ट हो गए हैं, वे राजपूत, जाट, गुजर, अहीर और दलितों से भी हैं ! क्योंकि इन यहूदियों के पूर्वज यहाँ व्यापार करने आये थे, पर व्यापारी कम लुटेरे ज्यादा थे, लुटेरों की प्रवृत्ति मानवीय तो होती नहीं, वे उदार भी नहीं होते ? आज वे मोदी जी के बहाने दलितों को मारना आरम्भ किये हैं, इससे लोगों में यह भय उत्पन्न कर यह सन्देश देना चाहते हैं की सर उठाने की कोशिस मत करो ! 

नहीं तो तुम्हारा भी यही हश्र होगा ! पर इन स्थितियों को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठाना चाह रहा है जबकि जे इन यु के प्रकरण में  विद्यार्थी परिषद के जिन सदस्यों ने "राष्ट्र विरोधी" नारा लगाया वे कहाँ हैं, जिस चैनल ने यह सारा आयोजन किया उसका क्या कर रहे हैं, कितना साबुत चाहिए आप को !

माननीय प्रधानमंत्री जी चुप हैं क्योंकि  पता नहीं क्यों यह नहीं सोचते की देश में यदि कोई संबिधान के तहत पीड़ित है तो आप उसकी रक्षा करने के लिए कानून सम्मत काम करेंगे !

आपके सरकार में जितने भी मंत्रालय हैं यदि उनमें कोई भी मंत्री से लेकर संत्री तक घपले करता है तो आप की सुरक्षा का तार तार होता नज़र आ रहा है ! आपको यह अच्छी तरह पता है की यह देश धर्मों,जातियों में विभाजित है, जातियों के लिए विभिन्न सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था है !  केंद्रीय विश्वविद्यालयों में उन जातियों की व्यवस्थागत मौलिक अधिकारों के तहत आरक्षण की व्यवस्था कराते पर आपने तो अज़ब कर दिया नई पीढ़ी के लोगों को "राष्ट्रद्रोही" बना रहे हैं। 

जबकि सच्चाई तो यही है की यहाँ की दलित, पिछड़े और मुस्लिम हांडतोड परिश्रम करके देश को मज़बूत बनाये हुए हैं और वे चाहते भी हैं की इन लोगों के राजनेता देश पर शासन करें ? पर इस बात को संघ अच्छी तरह समझता भी है ! तभी तो मोदी जी को कभी पिछड़ा कभी दलित और चाय बेचने वाला बनाकर मेहनतकश का प्रतिनिधि के रूप में दीखाता है ! अब तो यह मोदी जी को तय करना है की वे दुबारा पिछड़े के नाम पर वोट माँगने का क्या इंतज़ाम कर रहे हैं।  क्योंकि बिहार ने उन्हें पिछड़ा और दलित तथा मेहनतकश मानने से मना ही कर दिया है।  

काठ की हड़िया बार बार नहीं चढ़ती उसी के चलते ये उत्पात हो रहे हैं संभवतः।   



अधिकारी जिसने झुकाया गृहमंत्री, प्रधानमंत्री को

 मंगलवार, 24 सितंबर, 2013 को 07:13 IST तक के समाचार
पीएस अप्पू
पीएस अप्पू की पहचान भारत की सबसे ईमानदार अधिकारियों में होती है.
नौकरशाही की दुनिया में लोक नायक बहुत मुश्किल से मिलते हैं. बिहार काडर के 1951 बैच के पीएस अप्पू उनमें से एक थे.
उनको कई तरह के विशेषणों से पुकारा जाता है मसलन "विकास अर्थशास्त्री". ऐसा इंसान जिसे नेताओं से अपनी बात साफ़ साफ़ कहने में कोई गुरेज़ नहीं था, "ऐसा शख़्स जिसे दस्तूर की कोई फ़िक्र नहीं थी"...वगैरह वगैरह.
आईएएस में उनके 30 साल के कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण क्षण उस समय आया जब वो मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी के निदेशक बने.
साल 1981 में हिमालय में ट्रैकिंग के दौरान एक आईएएस प्रोबेशनर ने ज़रूरत से ज़्यादा शराब पी ली थी. उसने शराब के नशे में एक लोडेड रिवॉल्वर निकाल कर दो महिला प्रोबेशनर्स के सिर पर तान दिया. इससे पहले, ये शख़्स अनुशासनहीनता के आरोप में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से भी निकाला जा चुका था.
पूरी जांच के बाद अप्पू इस नतीजे पर पहुँचे कि इस व्यक्ति का अकादमी में रहना ख़तरनाक होगा. इसलिए उन्होंने सिफ़ारिश की कि उसको अकादमी से निकाल दिया जाए. लेकिन उस व्यक्ति की तत्कालीन गृह मंत्री ज्ञानी ज़ैल सिंह के साथ नज़दीकी के कारण सिर्फ़ चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया.

निदेशक पद से इस्तीफ़ा

"मैं नहीं समझती कि आज के युग में सिर्फ़ सिद्धांत के लिए कोई इंसान ऐसा कुछ कर सकता है."
1981 बैच की अधिकारी रत्ना प्रभा, पीएस अप्पू के बारे में
अप्पू ने विरोध में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को पत्र लिखा, "सरकार के इस फ़ैसले से ये प्रोबेशनर सिर्फ़ यही निष्कर्ष निकालेगा कि सही जगह पर प्रभाव का इस्तेमाल कर बिना रोक टोक बड़े से बड़ा अपराध को अंजाम दिया जा सकता है."
इस पर संसद में काफ़ी बवाल हुआ और उनके फ़ैसले को अंतत: सरकार ने माना और उस प्रोबेशनर को अकादमी से निष्कासित कर दिया गया. लेकिन इसके बावजूद अप्पू ने अपना इस्तीफ़ा वापस नहीं लिया और 30 साल की अपनी आईएएस की नौकरी को लात मार दी.
1981 बैच की रत्ना प्रभा कहती हैं, "मैं नहीं समझती कि आज के युग में सिर्फ़ सिद्धांत के लिए कोई इंसान ऐसा कुछ कर सकता है."
उनके इस्तीफ़े के बाद संयुक्त निदेशक एस सी वैश्य ने अकादमी के न्यूज़ लैटर में लिखा, "अप्पू के लिए पेशेवर सूझ-बूझ, राजनीतिक निष्पक्षता, सत्यनिष्ठता और गरीबों की सेवा सर्वोपरि थी. उन्होंने इन मूल्यों के समर्थन में हमेशा साफ़गोई से बात की. वो बहुत दुखी हो कर गए, जब उनको यह अहसास हुआ कि इन मूल्यों की कद्र नहीं की जा रही है."

मुख्य सचिव पद का मोह नहीं


साल 1981 में तत्कालीन गृह मंत्री ज्ञानी जैल सिंह के नजदीकी को आईएएस प्रोबेशनर से निकालने पर अड़ गए थे पीएस अप्पू.
कहा जाता है कि जब उन्हें बिहार का मुख्य सचिव बनाने की पेशकश की गई तो उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि उन्हें अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.
इस पर भी वो नहीं माने तो उन्होंने कहा कि मैं इस शर्त पर ये पद स्वीकार कर सकता हूँ कि मुझे अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आज़ादी हो और मेरे काम में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न किया जाए. कुछ महीनों बाद जब उन्हें लगा कि मुख्यमंत्री अपना वादा नहीं निभा रहे तो उन्होंने कहा कि वो इस पद से हटना पसंद करेंगे.
पीएस अप्पू
पीएस अप्पू को बेईमानी से चिढ़ थी.
जब उन्होंने मुख्य सचिव का पद छोड़ा तो उन्होंने लिखा, "वो राजनीतिक व्यवस्था में आई सड़न को रोकने में सरकार की असफलता, बढ़ते अपराधीकरण और नौकरशाही में कम होती नैतिकता के कारण अपने पद पर बने नहीं रहना चाहते."
जब उन्हें भूमि सुधार समिति का अध्यक्ष बनाकर योजना आयोग भेजा गया तो उन्होंने ये कह कर खलबली मचा दी कि भारत में भूमि सुधारों के असफल होने का मुख्य कारण राजनीतिक इच्छा शक्ति का न होना है.
साल 2002 में गुजरात के सांप्रदायिक दंगों के बाद उन्होंने राष्ट्रपति कलाम को पत्र लिख कर उनसे इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था. दो साल पहले उन्होंने बिहार आईएएस ऑफ़ीसर्स पत्रिका में लिखा था कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना को लागू करने के लिए ऊंचे दर्जे के आईएएस अधिकारियों, आईआईटी और नेशनल लॉ स्कूल के स्नातकों को ब्लॉक डेवेलपमेंट अधिकारी के तौर पर नियुक्त करना चाहिए.

नौकरशाहों का वर्गीकरण

"जब वो हमारे निदेशक होते थे तो एक बार मैं उनके दफ़्तर में इस बात का विरोध करने घुस गया कि एक लेक्चरर प्रजातांत्रिक विरोध के खिलाफ फ़ायरिंग को सही ठहरा रहे थे. उन्होंने मेरी बात ध्यान से सुनी और मेरी शंकाओं का समाधान किया."
हर्ष मंदर, आईएएस छोड़ चुके सामाजिक कार्यकर्ता
अप्पू के अनुसार आईएएस अधिकारियों को मोटे तौर पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है. पहली श्रेणी में काबिल और आत्मविश्वासी अधिकारी आते हैं जो निर्णय लेने में कोई चूक नहीं करते. पचास के दशक में 35 फ़ीसदी अधिकारी इस श्रेणी में आते थे जिनकी संख्या अब घट कर अब सिर्फ़ 10 फ़ीसदी रह गई है.
दूसरी श्रेणी में वो अधिकारी आते हैं जो नियमों के अनुसार चलते हैं, फ़ैसलों को टालते हैं और ग़लती करने के डर से फ़ैसले ही नहीं लेते. 50 के दशक में आईएएस में 60 फ़ीसदी लोग इसी तरह के होते थे. अब इनकी संख्या 40 फ़ीसदी रह गई है.
तीसरी श्रेणी में वो लोग हैं जो विवेकहीन हैं, मनमाने ढ़ंग और निजी लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग करते हैं. 50 के दशक में ऐसे लोग पाँच फ़ीसदी होते थे, जिनकी संख्या बढ़ कर अब 50 फ़ीसदी हो गई है.

अंतरात्मा की आवाज़ सबसे अहम


लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक संस्थान के निदेशक भी रहे पीएस अप्पू.
अप्पू को बेईमानी से चिढ़ थी. आईएएस छोड़ चुके हर्ष मंदर याद करते हैं, "जब वो हमारे निदेशक होते थे तो एक बार मैं उनके दफ़्तर में इस बात का विरोध करने घुस गया कि एक लेक्चरर प्रजातांत्रिक विरोध के ख़िलाफ़ फ़ायरिंग को सही ठहरा रहे थे. मैंने उनसे ये भी शिकायत की कि हमें सिखाया जा रहा है कि भुखमरी से होने वाली मौतों को किस तरह से छिपाया जाए. उन्होंने न सिर्फ़ मेरी बातें ध्यान से सुनी बल्कि मेरी सारी शंकाओं का उन्मूलन भी किया."
हर्ष कहते हैं कि उन्होंने मुझे सबसे बड़ी चीज़ ये सिखाई कि सरकार को कोई भी आदमी आपको अपनी अंतरात्मा के ख़िलाफ़ काम करने के लिए नहीं मजबूर कर सकता. हाँ अपनी अंतरात्मा के अनुसार काम करने की कीमत ज़रूर चुकानी पड़ती है और आपको इसे चुकाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें